यकृत के कार्य लिखिए/Function of liver
यकृत क्या है?
यकृत हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है। इसको अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे कि जिगर और कलेजा साथ ही साथ इसको इंग्लिश में लीवर (Liver) भी कहा जाता है। यह गहरे भूरे रंग की ठोस स्पंजी रचना होती है, जो उदर गुहा में डायाफ्राम के ठीक नीचे तथा आमाशय के ठीक ऊपर स्थित होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के यकृत का भार लगभग 1.5 किलोग्राम होता है। यदि यकृत अपना काम करना बंद कर देता है तो व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसके साथ ही साथ इसमें किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न होने पर पीलिया हेपेटाइटिस फैटी लीवर जैसी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। जिसके कारण हम अस्वस्थ रहने लगते हैं। यकृत हमारे शरीर में पित्त रस का निर्माण भी करता है। यकृत भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों को अलग-अलग करता है। इसके साथ ही साथ इन सभी पोषक तत्वों को शरीर की जरूरत के अनुसार अलग-अलग भागों तक पहुंचा देता है। इसके अतिरिक्त अन्य कई सारे पोषक तत्व लीवर में ही मौजूद रहते हैं जिनको शरीर में आवश्यकता पड़ने पर या शरीर की आवश्यकता के अनुसार शरीर के विभिन्न हिस्सों यकृत के द्वारा पहुंचा दिया जाता है।
यकृत के कार्य क्या है
1. यकृत रक्त का थक्का बनाने में मदद करता है और साथ ही फाइब्रोजिन नामक प्रोटीन का भी निर्माण करता है।
2. यकृत हमारे शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है।
3. यकृत आरबीसी को नष्ट करने में हमारी मदद करता है।
4. यकृत रक्त शर्करा को नियंत्रित रखता है।
5. इसके अलावा यकृत हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है।
6. यकृत का सबसे महत्वपूर्ण कार्य ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने का होता है।
7. यकृत आमाशयिक रस के हम लोग को प्रभावहीन करने के लिए बनाता है और भोजन को क्षारीय बनाता है।
8. यकृत द्वारा निर्मित पित्त रस वसा का पायसीकरण करता है।
9. यकृत शरीर के संचरण का एक रुधिर संचालित करता है।
10. यकृत शरीर का भंडार गृह कहलाता है। जब पाचन के बाद रुधिर में आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज पहुंचता है तो वह यकृत कोशिकाओं में ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहित हो जाता है।
11. यकृत अमोनिया को यूरिया में बदलता है।
12. विषैले पदार्थों को यह कृत्य कोशिकाएं निष्क्रिय बनाकर शरीर की रक्षा करती हैं।
13. हमारे शरीर में लाल रुधिर कणिकाओं एवं प्रोटीन का निर्माण यकृत में होता है।
लीवर को हिंदी में क्या कहते हैं?
लीवर को हिंदी में यकृत या जिगर कहा जाता है।
लीवर को और क्या कहते हैं?
लीवर एक इंग्लिश शब्द है, लीवर को हिंदी में यकृत जिगर कहा जाता है।
यकृत के कार्य कौन-कौन से हैं?
यदि मैं आपको सीमित शब्दों में बताऊं कि यकृत के कार्य क्या हैं तो यकृत का काम है प्रोटीन को संश्लेषित करना और पाचन के लिए आवश्यक जैव रासायनिक तैयार करना।
शरीर में लीवर कहां होता है?
शरीर में लीवर उदर गुहा में डायाफ्राम के ठीक नीचे तथा आमाशय के ठीक ऊपर स्थित होता है।