भारतीय नारी पर निबंध|| Indian Women Essay in Hindi
नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की भारतीय नारी के निबंध को किस प्रकार लिखा जाता है। इस निबंध में हम आपको बताएंगे कि "भारतीय नारी द्वारा किन-किन भूमिकाओं को निभाया जाता है तथा उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है" और निबंध लेखन के बारे में बताएंगे की एक निबंध में किन-किन बातों का आपको ध्यान रखना होता है और किस प्रकार एक निबंध को लिखा जाता है वह सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी।
भारतीय नारी निबंध
प्रस्तावना - आज शिक्षा मानव जीवन का एक अंग बन गई है। शिक्षा के बिना मनुष्य का व्यक्तित्व अधूरा रहता है। आज के इस प्रगतिशील समाज में पुरुष के साथ नारी को भी शिक्षित करने की आवश्यकता है।
नारी शिक्षा का महत्व - नारी शिक्षा का क्या महत्व है? यह वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है। यह जरूरी नहीं है कि नारी को शिक्षा केवल रोजगार प्राप्ति के उद्देश्य से दी जाए बल्कि नारी शिक्षा इसलिए आवश्यक है कि शिक्षित नारी अपने घर का संचालन सही तरीके से कर सकती है। बच्चे पिता की अपेक्षा मां के संपर्क में रहते हैं। मां यदि शिक्षित होगी तो बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। नारी शिक्षित रहेगी तो मुसीबत के समय अपनी शिक्षा का उपयोग कर सकती है और वह कहीं भी रोजगार प्राप्त कर सकती है। दैनिक जीवन में भी नारी की शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। घर में क्या खरीदारी करना है, कौन-कौन सी चीज महत्वपूर्ण है। अपनी आय के अनुसार अपना बजट किस तरह से संतुलित रखना चाहिए आदि ऐसी कई सारी बातें हैं जो शिक्षित नारी जितने अच्छे ढंग से कर सकती है उसकी तुलना में अशिक्षित है नारी के लिए यह सब कर पाना संभव नहीं है।
नारी शिक्षा का स्वरूप - स्त्री शिक्षा का स्वरूप क्या है यह प्रश्न उठना भी स्वाभाविक है। इतना तो स्वीकार करना ही पड़ेगा कि नारी और पुरुष के क्षेत्र अलग-अलग हैं। पुरुष को अपना अधिकांश समय घर से बाहर व्यतीत करना होता है जबकि नारी को घर और बाहर से समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता होती है। सामाजिक कर्तव्य के साथ-साथ उसे घर के प्रति भी अपनी भूमिका का निर्वाह करना पड़ता है। आता नारी को गृह विज्ञान की शिक्षा देनी चाहिए। अध्यापन के क्षेत्र में भी वह सफल भूमिका निर्वाह कर सकती है। शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में भी नारी का योगदान होना चाहिए। सुशिक्षित माताएं ही देश को अजय के योग्य और आदर्श नागरिक दे सकती हैं।
उपसंहार - आज वैसे तो सभी लोग नारी शिक्षा के पक्ष में हैं और इसके लिए सरकार के द्वारा भी अनेक प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। नारी शिक्षा के प्रचार और प्रसार की और अधिक आवश्यकता है। गावों में स्थिति आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है इस स्थिति में अभी तक कोई भी सुधार नहीं आ सका है। अतः इसके लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आकर शिक्षा के प्रति रुझान उत्पन्न करना अति आवश्यक है।
भारतीय समाज में नारी का स्थान
रूपरेखा -
1. प्रस्तावना
2. वैदिक काल में नारी
3. प्राचीन काल की नारी
4. मध्य युग में नारी
5. आधुनिक युग और नारी
6. पतन का युग
7. वीरांगनाऐं
8. नारी के विशेष गुण
9. पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव
10. वर्तमान स्वरूप
11. उपसंहार
अपने इस सुने पनकी मैं हूं रानी मतवाली
प्राणों के दीप जलाकर करती रहती दिवाली
-- महादेवी वर्मा (आधुनिक मीरा)
1. प्रस्तावना -
जिस प्रकार तार के बिना बिना और ज्वेलरी के बिना रथ का पहिया बेकार होता है उसी तरह नारी के बिना मनुष्य का सामाजिक जीवन। इस सच्चाई को भारतीय ऋषियों ने बहुत पहले जान लिया था। वैदिक काल में मनु ने यह घोषणा करके कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, नारी की महत्ता प्रतिपादित की है। नारी सृष्टि की आधारशिला है। उसके बिना हर रचना अधूरी है हर काल रंगहीन है। भारत की संस्कृति में नारियों को महिमामय एवं गरिमामय स्थान प्राप्त रहा है।
2. वैदिक काल में नारी -
वैदिक काल में प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में नारी की उपस्थिति आवश्यक थी। कन्याओं को पुत्रों के बराबर अधिकार प्राप्त थे, उनकी शिक्षा-दीक्षा का समुचित प्रबंध था। मैत्रीय, गार्गी जैसी स्त्रियों की गणना ऋषियों के साथ होती थी। वैदिक काल में परिवार के सभी निर्णय लेने के अधिकार नारी शक्ति को प्रदान किए गए थे।
3. प्राचीन काल की नारी -
कोई भी क्षेत्र नारी के लिए वर्जित नहीं था। वे रणभूमि में जौहर दिखाया करती थी तथापि उनका मुख्य कार्यक्षेत्र घर था। दुर्भाग्य से नारी की स्थिति में धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगा ।
4. मध्य युग में नारी -
आगे चलकर भारतीय समाज में नारी की स्थिति बदलती गई। वह केवल भोग्या हो गई पुरुष के राग-रंग का साधन बनकर उसकी कृपा पर जीवित रहना ही उसकी नियति बन गई। जिन स्त्रियों ने वेद मंत्रों की रचना की थी, उन्हें वेद पाठ के अधिकार से वंचित कर दिया गया। जिन्होंने युद्ध भूमि में अपनी शूरता का परिचय दिया था, उन्हें कोमलांगी कहकर चौखट लांघने तक की इजाजत नहीं दी गई। मुस्लिम युग में स्त्रियों पर और भी बंधन लाद दिए गए, क्योंकि विदेशियों की दृष्टि किसी देश की धन संपदा पर ही नहीं, वहां की स्त्रियों पर भी होती थी।
5. आधुनिक युग और नारी -
आधुनिक युग में जब हम पश्चात्य जीवन संस्कृति के अधिक निकट आए, तब हमें लगा कि स्त्रियों की आधी जनसंख्या को पालतू पशु-पक्षियों की तरह बांधकर खिलाते रहना मानवता का बहुत बड़ा अपमान है। स्वतंत्रता से पहले भारतीय समाज में नारी को कोई स्थान प्राप्त नहीं था लेकिन स्वतंत्रता के पश्चात जब हमारे संविधान में पुरुषों और महिलाओं को बराबर के अधिकार दिए गए तब जाकर इस समस्या में सुधार हुआ है। आज के समय भारतीय समाज में नारी को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। आज हम देख रहे हैं कि भारतीय समाज में स्त्रियों में तेजी से जागृति आ रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भारतीय सरकार द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें मुख्य योजना है 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' इस योजना के कारण भारतीय समाज महिलाओं के प्रति जागरूक होता जा रहा है।
6. पतन का युग -
मुस्लिम काल में नारी के सम्मान को विशेष धक्का लगा। वह भोग-विलास की सामग्री बन गई और उसे पर्दे में रखा जाने लगा। उससे शिक्षा व स्वतंत्रता के अधिकार भी छीन लिए गए।
7. वीरांगनाऐं -
मुस्लिम युग में पद्मिनी, दुर्गावती, अहिल्याबाई सरीखी नारियों ने अपने बलिदान एवं योग्यता से नारी का गौरव बढ़ाया। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी को कौन भूल सकता है।
8. नारी के विशेष गुण -
भारतीय इतिहास की सारी उथल-पुथल के बाद भी भारतीय नारी के कुछ ऐसे गुण उसके चरित्र से जुड़े रहे, जिनके कारण वह विश्व की नारियों से पूरी तरह अलग रही। नर्मता, लज्जा और मर्यादा ये विशेष गुण है, जो भारतीय नारी को गौरवान्वित करते हैं।
9. पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव -
आज के समय में पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंग की हुई भारतीय नारी तितली बन रही है। अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों से दूर होती जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप परिवार टूटने लगे हैं। जीवन का सुख खत्म होने लगा है। महिला जागरण के नाम पर भारतीय नारी को उत्तरदायित्व से दूर ले जाया जा रहा है । संतान व परिवार के प्रति वह अपने कर्तव्यों को पूरी तरह से नहीं निभा पा रही है। जो कि किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है।
10. वर्तमान स्वरूप -
नारी आर्थिक की दृष्टि से स्वतंत्र हो, शिक्षित हो, पुरुष की दासता से मुक्त हो यह अच्छी बात है, किंतु स्वतंत्रता की अति ना पुरुष के लिए अच्छी है और ना ही नारी के लिए। दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए परिवार और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
11. उपसंहार -
आज विश्व युद्धों से घबराया हुआ है। हर जगह अशांति है। ऐसे कठिन समय में नारी में उन गुणों के विकास की जरूरत है, जो उसे परंपराओं के द्वारा प्राप्त हुए हैं। वह सभी को खुश देखना चाहती है। वह संघर्ष नहीं, त्याग और ममता की एक प्रतिमा है। वह शक्ति भी है, जो समय आने पर दानवों का विनाश भी करती है।
भारतीय नारी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका का पालन हर एक युग में किया है। मैं अपने विशेष गुणों के कारण आज के आधुनिक युग में भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह जरूर हुआ है कि वह बाहरी क्षेत्रों में जितनी प्रगति कर रही है, इतनी कुशलतापूर्वक अपने परिवारिक कर्तव्य में पिछड़ रही है। भारतीय नारी को प्रगति के अनेक पायदान पर चढ़ाने के लिए अभी भी निरंतर प्रयत्न करना है।
nibandh Bhartiya samaj mein nari,भारतीय समाज तथा नारी का महत्व,भारतीय समाज तथा नारी का महत्व पर निबंध,प्राचीन काल में नारी का स्थान,वर्तमान समाज में नारी का योगदान, nibandh Bhartiya samaj mein nari,वर्तमान समाज में नारी का योगदान nibandh,समाज निर्माण में नारी की भूमिका पर निबंध,भारतीय नारी निबंध हिंदी,नारी शिक्षा पर निबंध हिंदी,नारी शिक्षा पर निबंध 300 शब्दों में,नारी शिक्षा पर निबंध 500 शब्दों में,नारी शिक्षा पर निबंध 1000 शब्दों में,स्त्री शिक्षा का समाज पर प्रभाव,स्त्री शिक्षा पर निबंध,निबंध नारी शिक्षा,essay on nari shakti in hindi,महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता,महिला सशक्तिकरण में परिवार की भूमिका,essay on bhartiya samaj mei nari ka sthan in hindi,