भाषा और विभाषा में अंतर /bhasha or vibhasa mein antar

SL Study
0

भाषा और विभाषा में अंतर//bhasha or vibhasha me antar//class 12th hindi//

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आज की इस पोस्ट में दोस्तों यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में मैंने आपको भाषा और विभाषा में अंतर बताया है। यह अंतर कई बार कक्षा 12वीं और 10वीं में पूछा जा चुका है। दोस्तों मैंने आपको बहुत ही ज्यादा आसान तरीके से भाषा और विभाषा में अंतर बताया है। भाषा और विभाषा में अंतर स्पष्ट कीजिए। सरल भाषा में अंतर लिखने के तरीके। 


भाषा -

           भाषा शब्द की उत्पत्ति 'भाष्' क्रिया से हुई है, जिसका अर्थ बोलना या कहना होता है। जिन ध्वनियों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार विनिमय करता है उसकी सामिष्टि को भाषा कहा जाता है। 

या

ध्वनियों का वह समुदाय, झुंड या समूह जिसके द्वारा हम अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं भाषा कहलाती है।


भाषा किसे कहते हैं
भाषा किसे कहते हैं ?

1.भाषा बोली का पूर्ण विकसित रूप होता है।


2.भाषा साहित्य की प्रचुरता तथा महत्ता होती है।


3.भाषा का क्षेत्र व्यापक होता है।


4.भाषा का प्रयोग राजकार्य में भी होता है।


5.उदाहरण -हिंदी,अंग्रेजी ।



भाषा के कार्य - 

1.मनुष्य के किसी भी भाग को अच्छी तरह से प्रकट करना।

2. किसी भी बात का ज्ञान या बोध कराने वाली क्रिया या भाव  प्रकट करना ।

3. किसी रस का स्वाद कराना भाषा का प्रमुख कार्य है।

4. किसी भी विषय पर सोच विचार करना भी भाषा का कार्य है।


भाषा की विशेषताएं - 

1.भाषा पैतृक संपत्ति नहीं है अपितु अर्जित संपत्ति है। भाषा सीखी जाती है। यह धन की तरह माता-पिता से अनायास प्राप्त नहीं होती है। 

2. भाषा आरम्भ से लेकर अंत तक सामाजिक वस्तु है। भाषा की उत्पत्ति, उसका प्रयोग और उसका अर्जन सब कुछ समाज में ही होता है।

3. भाषा का अर्चन अनुकरण द्वारा होता है।

4. भाषा चिरपरिवर्तनशील है। भाषा शारीरिक, मानसिक, भौतिक कई कारणों से सतत् बदलती रहती है।

5. भाषा का कोई अंतिम स्वरूप नहीं होता, क्योंकि यह हमेशा परिवर्तनशील है।

6. भाषा का विकास कठिनता से सरलता की ओर होता है।

7. भाषा स्थूलता से सूक्ष्मता और अप्रौढ़ता से प्रौढ़ता की ओर जाती है।


जीवनी और आत्मकथा में अंतर

भाषा और बोली में अंतर


विभाषा -

              बोली का अर्द्ध विकसित वह रूप जिसमें साहित्य आदि रचा जाने लगता है, उसे विभाषा कहते हैं जैसे - ब्रज और अवधि ।


विभाषा किसे कहते हैं ?
विभाषा किसे कहते हैं ?

1.विभाषा बोली का अर्ध विकसित रूप होता है।


2.विभाषा में साहित्य तो रहता है परंतु उसे महत्ता प्राप्त नहीं हो पाती है।


3.विभाषा का क्षेत्र सीमित होता है।


4.विभाषा केवल साहित्य तथा बोलचाल तक ही सीमित होती है।


5.उदाहरण - ब्रज, अवधि ।



भाषा विभाषा में अंतर - 


भाषा

विभाषा

1. भाषा बोली का पूर्ण विकसित रूप होता है।

विभाषा बोली का अर्ध विकसित रूप होता है।

2. भाषा साहित्य की प्रचुरता तथा महत्ता होती है।

विभाषा में साहित्य तो रहता है परंतु उसे महत्ता प्राप्त नहीं हो पाती है।

3. भाषा का क्षेत्र व्यापक होता है।

विभाषा का क्षेत्र सीमित होता है।

4. भाषा का प्रयोग राजकार्य में भी होता है।

विभाषा केवल साहित्य तथा बोलचाल तक ही सीमित होती है।

5.उदाहरण -हिंदी,अंग्रेजी

उदाहरण - ब्रज, अवधि


भाषा और विभाषा में अंतर लिखिए
भाषा और विभाषा में अंतर

                  

Tags - Bhasha aur vibhasha mein Antar likhiye,
bhasha vibhasha mein antar,bhasha or bibhasha me antar,भाषा और विभाषा में अंतर,विभाषा किसे कहते हैं,भाषा और विभाषा में अंतर स्पष्ट कीजिए,

भाषा और विभाषा में अंतर


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)