MP Board Class 10th Social science Half Yearly Paper 2022-23

SL Study
0

Class 10th Social science  Half Yearly Paper 2022-23 MP Board| एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक 10वी सामाजिक विज्ञान पेपर 2022


नमस्कार दोस्तों जैसे की आप को जानकारी होगी की आप की अर्द्ध वार्षिक शुरू होने वाली है तो आप की अच्छी तैयारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।


MP Board  10th Social science  half yearly paper 2022: 

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान विषय का अर्धवार्षिक पेपर होने वाला है। सभी छात्र एमपी बोर्ड 10वी Social science  अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप सभी छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने बाली हे इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 10 वी सामाजिक विज्ञान विषय के अर्धवार्षिक पेपर के अति महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे है । यह प्रश्न अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इन्हे एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अनुवभी शिक्षकों के द्वारा बनाया गया है। इस लिए नीचे जो भी प्रश्न दिए हैं उन्हे अच्छी तरीके से याद करले ।


MP Board  10th Social science  half yearly paper 2022


10vi ardhvarshik samajik vigyan paper 2022


एमपी बोर्ड सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2022


एमपी बोर्ड में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई MP Board  board Class 10th Social science  half yearly paper solution करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।


MP Board  10th Social science  half exam model paper 2022-23 


एमपी बोर्ड ने जारी की अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ


एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी 10वी क्लास के एग्जाम देने वाले हैं तो आज ही इस वेबसाइट में दिए गए मॉडल पेपर डाउनलोड करें और अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं ओट बोर्ड के रिजल्ट में अच्छे अंक लेकर आएं छात्रों आपको यहां पर दिए गए सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की से जारी किए गए न्यू पैटर्न के आधार पर हैं और इन्हीं मॉडल पेपर के आधार पर ही आपके एग्जाम में पेपर होने वाले अतः आप बोर्ड द्वारा जारी इन मॉडल पेपर के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं सभी विषयों के मॉडल पेपर आपको इस वेबसाइट में दिए गए हैं आप यहां से अपने सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर डाउनलोड कट सकते हैं।


एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले मॉडल पेपर छात्रों की अच्छी तैयारी एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। और यह मॉडल पेपर हर वर्ष सिलेबस के अनुरूप ही जारी किए जाते हैं



अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23


विषय - सामजिक विज्ञान


कक्षा - 10 


समय - 03 घंटे 80 पूर्णाक


निर्देश -

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. प्रश्नों के लिए आंवटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं। 

3. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है. प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 01 अंक अंकित है। 

4. प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक 02 अंक का है, शब्द सीमा अधिकतम 30 निर्धारित है। 

5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक के लिए 03 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा अधिकतम 75 निर्धारित है। 

6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक के लिए 04 अंक निर्धारित है. शब्द सीमा अधिकतम 120 निर्धारित है।

7. मानचित्र प्रश्न ब्लूप्रिंट में दी गई भूगोल की ईकाई एवं विषय वस्तु अनुसार ही मानचित्र अंकन हेतु प्रश्न हैं। -


प्रश्न 1 सही विकल्प चुनिये ?


(i) भारत में शुद्ध बोये गए 80% क्षेत्र है -


a) उ.प्र. बिहार 


b) म.प्र. महाराष्ट्र


c) पंजाब, हरियाणा.


(d) तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश


(ii) एक ऐले समतुल्य है


(a) 55.1 CM फ्रेकफर्ट


(b) 65.6 CM


c) 54.7 CM न्यूरेबर्ग 


d) 53.5 CM 


(iii) श्रीलंका के जातीय समुदाय में सर्वाधिक है


(a) श्री लंकाई तमिल 


(b) भारतवंशी तमिल


c) सिंहाली


(d) मुसलमान 


(iv) सर्वाधिक बाल, स्त्री-पुरुष अनुपात वाला राज्य है-


a) उ.प्र. 


(b) म.प्र.


c) कर्नाटक


(d) मेघालय


(v) ऋण के औपचारिक स्त्रोतों में शामिल नहीं है 


(a) सहकारी बैंक


(b) सहकारी समिति


c) नियोक्ता


(d) रिजर्व बैंक


(vi) COPRA से क्या अभिप्राय है 


a) खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013


b) मानवाधिकार सुरक्षा अधिनियम - 1993


c) अनैतिक दूर्व्यापार अधिनियम -1956


(d) उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम - 1986



प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये.


(i) 'संयुक्त वन प्रबंधन सर्वप्रथम ……..राज्य में लागू किया गया।


(ii) हथियार बंद अदिवासी संघर्ष……..में समाप्त हुआ। 


(iii) बी.एम.आई……… का मापक है।


(iv) राइट टू इनफॉरमेशन कानून भारत में …….. में लागू किया गया।


(v) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में…...भाषाओं को रखा गया है। 


(vi) मैग्नेराइट लौह अयस्क में लोहांश…….प्रतिशत होता है।


(vii) यंगयूरोप की स्थापना………...में हुई थी।



प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइये -


(i) जेम्स हर ग्रीन्स      -       अ) टॉमी स्मिथ


(ii) सिटी फोर्ट एरिया    -       ब) बांगरी मथाई


(iii) एफो अमेरिकी       -      स) इल्तुतमिश


(iv) बहु राष्ट्रीय कंपनी    -      द) स्विनिंग जेनी


(v) ग्रीन बेल्ट मूमेंट       -        इ) लंबी संकीर्ण सुरंग


(vi) रैट होल               -       फ) नाइकी


प्रश्न 4 एक वाक्य में उत्तर दीजिये


(i) प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित किया गया ? 


(ii) किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में अंगीकार नहीं करना क्या कहलाता है ?


(iii) 1998 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल का नाम लिखिए। 


(iv) सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक विभाजन का आधार क्या है ?


(v) सन् 1813 में फ्रांस से लौटते हुए नेपोलियन को किस रूप में दर्शाया गया है।


(vi) 19वी सदी के अंत में अफ्रीका के सबसे बड़े औपनिवेशिक क्षेत्र का नाम बताइये।


(vii) 1764 मे कताई प्रक्रिया में उपयोगी मशीन कौन सी थी?


प्रश्न 5 सत्य / असत्य बतलाइये -


(i) अंडमानी टीलजाति प्राकृतिक व भौगोलिक सीमाओं के समान्य क्षेत्रों में पायी जाती है। 


(ii) सरदार सरोवर बांध परियोजना से गुजरात में 173 गांव व 9490 कस्बे लाभान्वित हुये।


(ii) ब्रिटेन में भू-स्वामियों के दबाव में सरकार ने 'कार्न लॉ' लागू किया।


(iv) देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई, युद्ध के समान स्थिति "शीतयुद्ध" कहलाती है। 


(v) जन संघर्ष को लोकतंत्र का दूसरा आंदोलन कहा जाता है।


(vi) भारतीय अर्थव्यवस्था को मुख्यतः चार क्षेत्रकों में विभाजित किया गया है।


प्रश्न 6. हयूमस किसे कहते है।


अथवा


मृदा संरक्षण के दो उपाय लिखिये।


प्रश्न 7. UNCED से आप क्या समझते है ? इसका मुख्य उद्देश्य बताइये।


अथवा


नवीकरण व अनवीकरण संसाधन किसे कहते है ?


प्रश्न 8. सुभेद्य जातियों से क्या आशय है ।


अथवा


'प्रोजेक्ट टाइगर' परियोजना की दो विशेषताएँ लिखियें ।


प्रश्न 9. वन्य जीव संरक्षण के दो उपाय बताइये ।


अथवा


जैवविविधता को कम करने वाले दो मुख्य कारणों को लिखिए।


प्रश्न 10. रोपण कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए ।


अथवा


झूम कृषि से क्या तात्पर्य है।


प्रश्न 11. भारत की एक खाद्य फसल व उसकी दो अनुकूल भौगोलिक दशायें लिखिए । 


अथवा


भारत को एक अखाद्य फसल व उसकी दो अनुकूल भौगोलिक दशायें लिखिए


प्रश्न 12. 1850 के दशक में भारतीय बुनकरों के समक्ष आयी कोई दो चुनौतियों बताइये।


अथवा 


भारत में स्थित कोई दो वृहत औद्योगिक क्षेत्रों के नाम लिखिए।


प्रश्न 13. एफ्रो अमेरिकी शब्द से क्या तात्पर्य है ।


अथवा


'अश्वेत शक्ति आंदोलन को समझाइयें


पश्न 14. वैश्वीकरण को समझाइये।


अथवा


उदारीकरण से क्या तात्पर्य हैं।


प्रश्न 15. सूरत बंदरगाह के 18वी सदी के अंत तक हाशिये पर पहुँचने के कारण लिखिये। 


अथवा


लंदन को 17वी शताब्दी में फिनिशिंग सेंटर क्यों कहाँ जाता था ?


प्रश्न 16. ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोतों का वर्णन कीजियें । 


अथवा


ऊर्जा संसाधन का संरक्षण क्यों आवश्यक है ? समझाइए


प्रश्न 17. गांधी जी ने असहयोग आंदोलन क्यों वापस लिया समझाये ?


अथवा


प्रथम विश्व युद्ध का राष्ट्रीय आंदोलनों पर क्या प्रभाव पड़ा लिखिए।


प्रश्न 18. समाजिक विभाजन की राजनीति का परिणाम किन आयामों पर निर्भर होता है । 


अथवा 


समाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते है समझाइये।


प्रश्न 19. कर्जदार को ऋण लेते समय किन समस्याओं का समना करना पड़ता है ? समझाइयें ।


अथवा 


बैंक ऋण देने में असमर्थता व्यक्त करता है। उक्त कथन स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न 20. उपभोक्ता जागरूकता के महत्व को समझाइये ।


अथवा


जागरूक उपभोक्ता स्थानीय बाजार जाने पर अपने कौन-कौन से कर्तव्यों का पालन करेगा। 


प्रश्न 21. असयोग आंदोलन का कारण और परिणाम लिखिए।


अथवा


सविनय अवज्ञा आंदोलन को विस्तार पूर्वक समझाइये |


प्रश्न 22. दबाव समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है ?


अथवा


राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य लिखिए।


प्रश्न 23. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिये -


अ. एशियाई सिंह का प्राकृतिक निवास क्षेत्र


ब. झारिया कोयला क्षेत्र


स. कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान


द. सर्वाधिक कपास उत्पादक राज्य


अथवा


अ. कर्क रेखा


ब. कच्छ की खाड़ी


स. सुन्दर वन डेल्टा


द. अरब सागर

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)