Class 10th Hindi Half Yearly Paper 2022-23 MP Board| एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक hindi पेपर 2022
नमस्कार दोस्तों जैसे की आप को जानकारी होगी की आप की अर्द्ध वार्षिक शुरू होने वाली है तो आप की अच्छी तैयारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।
MP Board 10th Hindi half yearly paper 2022:
एमपी बोर्ड में कक्षा 10वी hindi विषय का अर्धवार्षिक पेपर होने वाला है। सभी छात्र एमपी बोर्ड 10वी Hindi अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप सभी छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने बाली हे इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 10 वी hindi विषय के अर्धवार्षिक पेपर के अति महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे है । यह प्रश्न अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इन्हे एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अनुवभी शिक्षकों के द्वारा बनाया गया है। इस लिए नीचे जो भी प्रश्न दिए हैं उन्हे अच्छी तरीके से याद करले ।
MP Board 10th Hindi half yearly paper solution 2022
एमपी बोर्ड hindi अर्धवार्षिक परीक्षा 2022
एमपी बोर्ड में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई MP Board board Class 10th Hindi half yearly paper solution करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।
MP Board 10th Hindi half exam paper 2022-23
एमपी बोर्ड ने जारी की अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी 10वी क्लास के एग्जाम देने वाले हैं तो आज ही इस वेबसाइट में दिए गए मॉडल पेपर डाउनलोड करें और अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं ओट बोर्ड के रिजल्ट में अच्छे अंक लेकर आएं छात्रों आपको यहां पर दिए गए सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की से जारी किए गए न्यू पैटर्न के आधार पर हैं और इन्हीं मॉडल पेपर के आधार पर ही आपके एग्जाम में पेपर होने वाले अतः आप बोर्ड द्वारा जारी इन मॉडल पेपर के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं सभी विषयों के मॉडल पेपर आपको इस वेबसाइट में दिए गए हैं आप यहां से अपने सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले मॉडल पेपर छात्रों की अच्छी तैयारी एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। और यह मॉडल पेपर हर वर्ष सिलेबस के अनुरूप ही जारी किए जाते हैं
अर्द्धवार्षिक परीक्षा- 2022
कक्षा - 10वीं
विषय - हिन्दी
पूर्णांक - 80 समय-3 घण्टे
_______________________________________________________
निर्देश :-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिनके लिए 1x32 32 अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।
4. प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
5. प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न अंक 4 का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्र01- सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1. गिरिजाकुमार माथुर की प्रारंभिक शिक्षा हुई-
(क) ग्वालियर में
(ख) झाँसी में
(ग) रीवा में
(घ) दिल्ली में
ii. काव्य के भेद हैं-
(क) चार.
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) पांच
iii.. संचारी भावों की संख्या होती है-
(क) तैंतीस
(ख) चार
(ग) नौ
(घ) छत्तीस
iv. मन्नू भंडारी का बचपन बीता-
(क) काशी में
(ख) अजमेर में
(ग) जयपुर में
(घ) कानपुर में
V. 'हास्य रस का स्थायी भाव है-
(क) हास
(ख) मुस्कान
(ग) हास
(घ) उत्साह
vi. भभूत लगाने से लेखक ( शिवपूजन सहाय ) बन जाते थे-
(क) बम भोला
(ख) श्रीराम
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) गणेश
प्र02- रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए-
1. 'आत्मकथ्य' कविता………….गुण विद्यमान है। (ओज / प्रसाद),
ii. 'छाया मत छूना पाठ की विधा…………है।
(कहानी / कविता)
iii. काव्या की शोभा बढ़ाने वाले तत्व…………कहलाते हैं।
( अलंकार / छंद)
iv. रस के…………..अंग होते है। (चार / नौ)
राष्ट्रभाषा के रूप में फादर………को देखना चाहते थे। (हिन्दी / अंग्रेजी)
vi. मात्रिक छंद में………..की गणना की जाती है। (मात्राओं / वर्णों)
vii. माता का अँचल' नामक अंश उपन्यास………..से लिया गया है ( देहाती दुनिया / दूसरी दुनिया)
प्र03 सही जोडी बनाकर लिखिए-
'अ'
i. 'आत्मकथ्य (क) मन्नू भंडारी
ii. रस काव्य की (ख) शिवपूजन सहाय
iii. एक कहानी यह भी (ग) शरीर है
iv. 'नेताजी का चश्मा (घ) जयशंकर प्रसाद
v.'रामचरित मानस' (ड.) स्वयं प्रकाश
vi. 'माता का अँचल' (च) आत्मा है
(छ) रामवृक्षबेनीपुरी
(ज) महाकाव्य
4. सत्य/असत्य लिखए-
i. गोपियाँ ऊधो को बड़भागी कह रही हैं।
ii. महाकाव्य खंडकाव्य से बड़ा होता है।
iii. फादर ने जिरोट संघ में धर्माचार की पढ़ाई की।
iv. वाक्य रसात्मकं काव्यम् कथन आचार्य विश्वनाथ का है।
v. समास के तीन भेद होते हैं।
vi. 'तारकेश्वरनाथ' ही 'भोलानाथ' थे।
प्र05-एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
i. पाठ्य पुस्तक में संग्रहित सूरदास के पद सूरसागर के किस प्रसग से लिए गए हैं।
ii. वन के वैभव में क्या कूट-कूटकर भरा है ?
iii. वीर रस का स्थायीभाव लिखिए।
iv. 'माँ' की उपमा किससे की गई है ?
v. सन्धि के कितने भेद होते हैं ?
vi. नाक किसका द्योतक होती है ?
vii. जार्ज पंचम की नाक में किस पर व्यंग्य किया गया है ?
प्र.06 'मृगतृष्णा' किसे कहते हैं कविता में इसका प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
अथवा
फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?
प्र.07 भक्तिकाल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
प्रयोगवाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्र. 08 महाकवि सूरदास के काव्य की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
जयशंकर प्रसाद के काव्य की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
प्र.09 गीतिका छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
हरिगीतिका छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.10 अतिश्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.11 फादर बुल्के को लेखक ने मानवीय करूणा की दिव्य चमक' क्यों कहा है ?
अथवा
मन्नू भंडारी के पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' कहकर क्यों संबोधित किया है ?
प्र.12 कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए।
अथवा
नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए।
प्र.13 सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के साहित्य की भाषा शैली लिखिए।
अथवा
मन्नू भंडारी के साहित्य की भाषा शैली लिखिए।
प्र.14 सान्धविच्छेद कर सान्ध का नाम लिखिए ।
(क) मनोरथ
(ख) प्रतिदिन
अथवा
समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
(क) ऋणमुक्त
(ख) नीलकंठ
प्र.15 बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ?
अथवा
जार्ज पंचम की नाक लगने वाली खबर के दिन अखबार चुप क्यों थे?
प्र.16 खंडकाव्य की परिभाषा लिखते हुए किन्हीं दो खंडकाव्य के नाम एवं उनके रचयिता के नाम लिखिए।
अथवा
महाकाव्य के बारे में लिखते हुए किन्हीं दो महाकाव्य के नाम एवं उनके रचयिता के नाम लिखिए।
प्र.17 मुहावरों का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग लिखिए-
(क) लू उतारना
(ख) आग बबूला होना
अथवा
'लोकोक्ति' का अर्थ एवं परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.18'मेरे जीवन का उद्देश्य विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
अथवा
परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के बीच होने वाले संवाद को लिखिए।
प्र.19 अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
आप हमेशा अच्छी जिन्दगी जीते आ रहे हैं। आप हमेशा बढ़िया कपड़े, बड़िया जूते, बढ़िया घडी, बढ़िया मोबाईल जैसे दिखावों पर बहुत खर्च करते हैं मगर आप अपने शरीर पर कितना खर्च करते हैं ? इसका मूल्यांकन जरूरी है। यह शरीर अनमोल है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आप ये सारे सामान किस पर टाँगेंगे ? अतः स्वयं का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है एवं स्वस्थ रहने में हमारे खान-पान का सबसे बड़ा योगदान है।
प्रश्न-
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) अनमोल क्या है ?
(ग) अनमोल एवं 'स्वस्थ का विलोम शब्द लिखिए।
अथवा
अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिएज-
तुम हो धरती के पुत्र न हिम्मत हारो
श्रम की पूंजी से अपना काज सँवारो ।।
श्रम की सीपी में जब मोती बनता है।
मिट जाता है फिर दैन्य स्वयं ही क्षण में।
छा जाती है नवदीप्तिधरा के कण में ।।
तब स्वाभिमान का दीप स्वयं जलता है।।
पथ चुनो कर्म का असस भाष सब छोड़ो।।
जागो जागो तुम श्रम से नाता जोड़ो।
प्रश्न:- (क) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) श्रम का क्या महत्व है ?
प्र20. काव्यांश का सन्दर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए
कहेउ लखन भुनि सीलु तुम्हारा को नहि जान बिदित संसारा ।। माता पितहि उरिन भय नीकें। गुररिनु रहा सोच बड जी के ।। सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा दिन चलि गये व्याज बड बाढ़ा ।। अब आनिअ व्यवहरिआ बोली तुरत देउँ में थैली खोली ।।
अथवा
बादल गरजो!
घेर घेर घोर गगन धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के से पाले,
विद्युत छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले !
वज्र छिपा, नूतन कविता
फिर भर दो-
बादल गरजो !
प्र21 - गद्यांश की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए-
पूरी बात तो अब पता नहीं, लेकिन लगता है कि देश के अच्छे मूर्तिकारों की जानकारी नहीं होने और अच्छी मूर्ति की लागत अनुमान और उपलब्ध बजट से कहीं बहुत ज्यादा होने के कारण काफी समय ऊहापोह और चिट्ठी-पत्री में बरबाद हुआ होगा और बोर्ड की शासनावधि समाप्त होने की घड़ियों में किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा।
अथवा
भादो की वह अंधरी अधरतिया अभी थोड़ी ही देर पहले मूसलधार वर्षा खत्म हुई है। बादलों की गरज, बिजली की तड़प में आपने कुछ नहीं सुना हो किन्तु अब झिल्ली की झंकार या दादुरों की टर्र-टर्र बालगोबिन भगत के संगीत को अपने कोलाहल में डुबो नहीं सकती ।
प्र22 अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।
अथवा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
प्र.23 किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित निबन्ध लिखिए।
i. कोविड-19
ii.मेरे सपनों का भारत
iii. विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
iv. विज्ञान के बढ़ते चरण
v. साहित्य की समाज में उपयोगिता