class 11th hindi chapter 10 question answer//chapter - 10 solution
hindi class 11 ncert solutions aroh
पाठ के साथ -
प्रश्न 1. रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?
उत्तर - रजा को मध्य प्रांत की सरकार ने अकोला के एक स्कूल में ड्राइंग मास्टर की नौकरी दी। परंतु रजा को मुंबई शहर बहुत पसंद आया। उसे वहां के लोग, वहां का वातावरण, गलियां और मित्र पसंद आए। इसलिए उसने वहां रहना उचित समझा। इस कारण उसने ड्राइंग मास्टर की नौकरी की पेशकश स्वीकार नहीं की।
प्रश्न 2. मुंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रजा ने क्या-क्या संघर्ष किए?
उत्तर - मुंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रजा ने निम्नलिखित संघर्ष किए -
1. पहले उसने एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में डिजाइनर की नौकरी की। इन दिनों उसे सुबह दस बजे से छः बजे तक काम करना पड़ता था।
2. उसके बाद उसे मोहन आर्ट क्लब में अध्ययन करने जाना पड़ता था। उन दिनों वह रात को सोने के लिए एक परिचित ड्राइवर के कमरे पर सोया करता था। कुछ दिनों बाद उसे स्टूडियो में ही आर्ट डिपार्मेंट का कमरा मिल गया। तब उसे फर्श पर सोना पड़ता था। वह रात को ग्यारह-बारह बजे तक चित्र और रेखाचित्र बनाया करता था। इसी कठिन परिश्रम के कारण से मुंबई आर्ट्स सोसायटी का स्वर्णपदक प्राप्त हुआ।
3.1943 में उसके दो चित्र आर्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में रखे गए किंतु उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।
4. उन चित्रों से उन्हें प्रशंसा मिली। वेनिस अकादमी के प्रोफेसर वाल्टर लैंगहैमर ने उन्हें प्रोत्साहन दिया। उन्होंने लेखक को काम करने के लिए अपना स्टूडियो दे दिया।
लेखक दिन भर परिश्रम करके चित्र बनाता और लैंगहैमर उसे खरीद लेते। किस प्रकार इतने पैसे कमाने लगे कि जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट में अध्ययन कर सकें।
प्रश्न 3. भले ही 1947 और 1948 में महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे- रजा ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर - 1947 मैं भारत स्वतंत्र हुआ, परंतु साथ ही विभाजन की त्रासदी घटित हुई। उनके सामने यह संकट उपस्थित हुआ होगा कि वे कहाँ जाएँ- भारत में रहें या पाकिस्तान में। इसी के साथ सन् 1948 में महात्मा गांधी की हत्या भी हो गई। इस प्रकार 1947 और 1948 महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं परन्तु लेखक के लिए वे कठिन दिन इसलिए थे क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत जीवन में माता-पिता के साए से वंचित होना पड़ा। सन् 1947 में उनकी माता का देहांत हो गया और मई, 1948 में उनके पिता चल बसे। इस प्रकार सारी जिम्मेदारियाँ उनके कंधों पर आ पड़ी।
प्रश्न 4. राजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे?
उत्तर- रजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार थे--
सेजाँ- वॉन,गॉग, गोगाँ पिकासो,मातीस, शागाल ब्रॉक।
प्रश्न 5. तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। तुम्हें मालूम होना चाहिए कि चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है - आधार, नींव,दीवारें, बीम,छत;
और तब जाकर वह टिकता है - यह बात -
(क) किसने, किस संदर्भ में कही?
(ख) रजा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर - (क) यह बात फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कर्तिए-ब्रेसाँ ने लेखक को तब कही, जब उसने लेकर द्वारा बनाए हुए कई चित्र देखे।
(ख) रजा के मन पर इस प्रतिक्रिया का सकारात्मक प्रभाव हुआ। उसने सोचा कि वह अपनी चित्रकला में निखार लाने के लिए कला के आधार को बनाना सीखेगा। इसलिए उसने मुंबई जाकर फ्रेंच सीखी ताकि वह फ्रेंच कला का धन कर सके।
पाठ के आस-पास -
प्रश्न 1. राजा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा ना मिला तो क्या तब भी वे एक जाने-माने चित्रकार होते? तर्क सहित लिखिए।
उत्तर - यह एक काल्पनिक प्रश्न है। इसके कई उत्तर हो सकते हैं। दो प्रमुख उत्तर इस प्रकार हैं -
(क) अगर रजा को जमील साहब जैसे लोगों का सहारा ना मिलता, तो वे एक जाने माने कलाकार हो सकते थे। हाँ, तब उनके पथ में कुछ कठिनाइयां अवश्य बढ़ जाती, किंतु एक-न-एक दिन उसकी प्रतिभा सबके सामने खुलकर अवश्य आती।
(ख) दूसरी संभावना यह हो सकती थी कि वह गवई गांव के कलाकार बनकर रह जाते। उन्हें इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका ना मिल पाता।
प्रश्न 2. चित्रकला व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार है- इस कथन के आलोक में कला के वर्तमान और भविष्य पर विचार कीजिए।
उत्तर -
वर्तमान - यह बात सत्य है की चित्रकला व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार है। परंतु आज व्यवसाय-प्रधान युग है। हर काला बिक रही है। भारत के सर्वाधिक विख्यात चित्रकार एम.फ. हुसैन एक-एक कृति करोड़ों रुपयों में बिक रही है। अन्य कलाकार भी इसके माध्यम से धन कमाने में लगे हुए हैं। अतः अब यह कला व्यवसाय को हो चुकी है।
भविष्य - चित्रकला का भविष्य उज्जवल है। इस बात की संभावना तो कम है कि अब यह कला व्यवसायिक न होकर अंतरात्मा को अभिव्यक्त करेगी। परंतु हाँ, इस कला की उन्नति और अधिक होगी।
प्रश्न 3. हमें लगता था कि हम पहाड़ हिला सकते हैं- आप किन छणों में ऐसा सोचते हैं?
उत्तर - जब हम कोई सर्जन करते हैं और उसके माध्यम से जनसाधारण को प्रभावित करने में समर्थ होते हैं तो हमें लगता है कि हम चाहे तो बड़े-से-बड़ा कार्य कर सकते हैं।
प्रश्न 4. राजा रवि वर्मा, मकबूल फिदा हुसैन, अमृता शेरगिल के प्रसिद्ध चित्रों का एक एल्बम बनाइए। सहायता के लिए इंटरनेट या किसी आर्ट गैलरी से संपर्क करें।
उत्तर - छात्र स्वयं करें।
पद्य खण्ड
Chapter - 6 चंपा काले अक्षर नहीं चीन्हती
गद्य खण्ड
वितान
अध्याय - 2 राजस्थान की रजत बूंदें