नई कविता की विशेषताएं

SL Study
0

नई कविता की विशेषताएं//nai kavita ki visheshtayen




 नई कविता -

सन् 1950 से आज तक कविताओं की रचना हुई है उन कविताओं को हम नई कविता के नाम से जानते हैं। जावेद प्रयोगवादी कविता पूर्ण रूप से विकसित हो गई तो उसके बाद प्रयोगवादी कविता ही नई कविता के रूप में प्रतिष्ठित हो गई। जिन कविताओं में नए भावबोधों, आधुनिकयुगीन विचारों की अभिव्यंजना नवीन भाषा-शिल्प के माध्यम से की गई हो, उसे नई कविता के नाम से जाना जाता है। इसमें बौद्धिकता, क्षणवाद तथा लघुमानववाद के प्रति रुझान होता है।


नई कविता की विशेषताएं -


1. आधुनिकता की अभिव्यक्ति - आधुनिकता नई कविता के केंद्र में प्रतिष्ठित है। आधुनिक विषयों के क्षेत्र में होने वाली खोजों, विज्ञान के प्रसार से उत्पन्न विचार तथा भावगत परिवर्तनों की अभिव्यंजना नई कविता आधुनिकता के रूप में करती है।


2. शिल्पगत नवीनता - नई कविता के कवि नए प्रतीक व नये उपनामों को ढूंढते हैं और ईमानदार अनुभूति को वाणी देते हैं, जैसे - मेरे सपने इस तरह टूट गए, जैसा भूंजा हुआ पापड़ ।


3. लघुमानववाद की प्रतिष्ठा - नई कविता के केंद्र में मानववाद की तो प्रतिष्ठा है ही साथ ही लघु मानववाद के प्रति भी अधिक सहानुभूति है।


4. बिम्ब योजना की अधिकता -  नई कविता में मूर्तिमत्ता या बिम्ब योजना इतनी अधिक मिलती है। उतनी इसके पूर्व की हिंदी कविताओं में कभी ना थी। ये बिम्ब अधिकतर प्रतीकात्मक और सांकेतिक हैं।


5. बौद्धिकता - नई कविता छायावादी चित्रमोह से मुक्त होकर विचारों के बौद्धिक आलेख में बदल गई है। फलतः इसमें दुरूहता आ गई है।




संछेप या कम शब्दों में नई कविता की विशेषताएं - 


1. नूतन शिल्प विधान या भाव बोध एवं नई प्रभाव सामर्थ्य का इस काव्य में प्राधान्य है।


2. यह कविता साधारण मानव की एक क्षण की अनुभूतियों को सशक्त करने की अभिव्यक्ति देती है।


3. नई कविता जीवन के प्रत्येक क्षण को सत्य मानती है।


4. नये बिम्ब, नये प्रतीक विधान, नए छंद विधान एवं नवीन सौंदर्य बोध का इस काव्य में अविर्भाव हुआ है।


नई कविता के प्रमुख कवि और रचनाएं -


1. दुष्यंत कुमार - साये में धूप, एक कंठ विषपाई


2. नरेश मेहता - सराय की एक रात


3. धर्मवीर भारती - अंधा युग, कनुप्रिया


4. मुक्तिबोध - चाँद का मुंह टेढ़ा


5. जगदीश गुप्त - नाद के पाव


6. श्रीकांत वर्मा - भटका मेघ, 


7. भवानी प्रसाद - चकित है दुःख 






Tags -

nai kavita ki visheshtayen,नई कविता किसे कहते हैं,nai Kavita ki visheshtaen likhiye,नई कविता की चार विशेषताएं लिखिए,





Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)