MP 10th Science half yearly paper 2022-23

SL Study
0

Class 10th Science Half Yearly Paper 2022-23 MP Board Board| एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक Science पेपर 2022

नमस्कार दोस्तों जैसे की आप को जानकारी होगी की आप की अर्द्ध वार्षिक शुरू होने वाली है तो आप की अच्छी तैयारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।


MP Board 10th Science half yearly paper 2022: 

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वी विज्ञान विषय का अर्धवार्षिक पेपर होने वाला है। सभी छात्र एमपी बोर्ड 10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप सभी छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने बाली हे इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 10 वी Science विषय के अर्धवार्षिक पेपर के अति महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे है । यह प्रश्न अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इन्हे एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अनुवभी शिक्षकों के द्वारा बनाया गया है। इस लिए नीचे जो भी प्रश्न दिए हैं उन्हे अच्छी तरीके से याद करले ।


MP Board 10th Science half yearly paper 2022-23


एमपी बोर्ड विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2023

एमपी बोर्ड में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई MP Board board Class 10th Science half yearly paper solution करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।


MP Board 10th Science half exam Real paper 2022-23 


एमपी बोर्ड ने जारी की अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ


एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी 10वी क्लास के एग्जाम देने वाले हैं तो आज ही इस वेबसाइट में दिए गए मॉडल पेपर डाउनलोड करें और अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं ओट बोर्ड के रिजल्ट में अच्छे अंक लेकर आएं छात्रों आपको यहां पर दिए गए सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की से जारी किए गए न्यू पैटर्न के आधार पर हैं और इन्हीं मॉडल पेपर के आधार पर ही आपके एग्जाम में पेपर होने वाले अतः आप बोर्ड द्वारा जारी इन मॉडल पेपर के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं सभी विषयों के मॉडल पेपर आपको इस वेबसाइट में दिए गए हैं आप यहां से अपने सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।


एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले मॉडल पेपर छात्रों की अच्छी तैयारी एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। और यह मॉडल पेपर हर वर्ष सिलेबस के अनुरूप ही जारी किए जाते हैं


अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22

विषय-विज्ञान 

कक्षा 10वीं


समय-3:00 घण्टे                                              पूर्णांक - 80


निर्देश:-

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं। प्रश्न क्र. 05 से 22 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।


2. प्रश्न क्र. 01 से 04 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 x 8 = 8 अंक निर्धारित है। कुल अंक 8x4 = 32 हैं। 


3. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित है।


4. प्रश्न क्र. 05 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दो में दीजिए।


5. प्रश्न क्र. 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75 शब्दो में दीजिए। 


6. प्रश्न क्र. 19 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए। 


7. जहाँ आवश्यक हो, स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये।



प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

i. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ?

(अ) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है। 

(ब) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्राक्साइड बनता है। 

(स) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।

(द) आयरन लवण एवं जल बनता है।


ii. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका PH सम्भवतः क्या होगा ?

(अ) 1 

(ब) 4  

(स) 5 

(द) 10


iii. निम्नलिखित में से सर्वाधिक क्रियाशील धातु है-

(अ) सोना 

(ब) पोटेशियम 

(स) लोहा

(द) चाँदी


iv. पादप में जाइलम उत्तरदायी है-

(अ) जल का वहन

(ब) भोजन का वहन

(स) अमीनो अम्ल का वहन 

(द) ऑक्सीजन का वहन


v. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है- 

(अ) अमीबा में 

(ब) यीस्ट में

(स) प्लैज्मोडियम में

(द) लेस्मानिया में


vi. निम्नलिखित में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है?

(अ) अंडाशय 

(ब) गर्भाशय

(स) शुक्रवाहिका

(द) डिंबवाहिनी


vii. निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जा सकता-

(अ) जल

(ब) कांच 

(स) प्लास्टिक

(द) मिट्टी


viii. मानव नेत्र के जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते है वह हैं- 

(अ) कार्निया

(ब) परितारिकता 

(स) पुतली

(द) दृष्टिपटल


प्र. 2. रिक्त स्थान कर लिखिए-


i. .........अभिक्रिया में एकल पदार्थ वियोजित होकर दो या दो से अधिक पदार्थ देता है।

ii. एक्वा रेजिया सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं सान्द्र……अम्ल का ताजा मिश्रण होता।

iii.वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण का कार्य करते है.........प्रक्रम कहलाते है।

iv. iv. दो तंत्रिक कोशिका के मध्य खाली स्थान को………

कहते है।

v. शुक्राणु का निर्माण..........में होता है।

vi. नर युग्मक एवं मादा युग्मक के संलयन को.........कहते है।

vii. ऐसे दर्पण जिनका परावर्तन पृष्ठ गोलीय है........दर्पण कहलाते है।

viii प्रिज्म के दो पार्श्व फलकों के बीच के कोण को...........कोण कहते है।


प्र. 3. जोड़ी मिलाइए 


        'कॉलम अ'                                   'कॉलम ब'


i. साधारण नमक का सूत्र                (a) अग्रमस्तिकष्क


ii. द्रव अधातु                                 (b) क्लोरोफिल


iii. क्लोरोप्लास्ट                             (c) मुकुलन


iv. सुनने सूंघने देखने का क्षेत्र            (d) मेंडल


v. हाइड्रा में प्रजनन                         (e) कूलॉम 


vi. अनुवांशिकी के जनक                 (f) चाँदी


vii. लेंस सूत्र                                   (g) ब्रोमीन


viii विद्युत आवेश का SI मात्रक         (h)1/f = 1/v - 1/u


                                                      (i) Hcl


                                                     (j) Nacl


प्र.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये


i. धोने के सोड़े का सूत्र लिखिए। 


ii. ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो कमरे के ताप पर द्रव होती है।


iii. किस यंत्र से रक्त दाब नापा जाता है ? 


iv. मानव मस्तिष्क के कितने भाग होते है।


v. DNA का पूरा नाम लिखिए।


vi. मनुष्य में कितने गुणसूत्र पाये जाते है ?


vii. श्वेत प्रकाश में कितने रंग होते है ?


viii. विद्युत विभवान्तर का SI मात्रक लिखिए।


प्र.5. वायु में जालने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?


अथवा


विकृतगंधिता किसे कहते है ?


प्र.6. पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यो नहीं रखने चाहिये ?


अथवा 


अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है ?


प्र. 7. सोडियम को केरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता है ? 


अथवा


धातु एवं अधातु में कोई दो अंतर लिखिये। 


प्र.8. स्वपोषी पोषण किसे कहते है ?


अथवा हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते है ?


प्र.9. जाइलम एवं फ्लोयम में अंतर लिखिये ?


अथवा


वायवीय एवं अवायवीय श्वसन में अंतर लिखिये (कोई दो)


प्र. 10. परागण किसे कहते है ?


अथवा


मानव में वृषण के क्या कार्य है ?


प्र.11. अनुवांशिकता क्या है ? 


अथवा


मेंडल के प्रभाविता के नियम को लिखिये। 


प्र.12. प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखिये।


अथवा 


लैंस की क्षमता को परिभाषित कीजिये।


प्र.13. विद्युत परिपथ मे उपयोगी कोई दो अवयवों के प्रतीक बनाइये।


अथवा


चालक के प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक लिखिऐ 


प्र.14. ओम का नियम लिखिये।


अथवा


12V विभावान्तर के दो बिंदुओ के बीच 2C आवेश को ले जाने में कितना कार्य किया जाता है ?



प्र. 15. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ?रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?


अथवा


ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया को उदाहरण सहित लिखिये।


प्र.16. प्लास्टर ऑफ पेरिस के तीन उपयोग लिखिये । 


अथवा


उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? एक उदाहरण दीजिये।



प्र.17. पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइऐ ।


अथवा 


अमीबा में द्विखंडन का चित्र बनाइऐं।


प्र.18. तारे क्यों टिमटिमाते है ?


अथवा


किसी अंतरिक्ष यात्री को प्रकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है।


प्र. 19. अम्ल एवं क्षार में कोई चार अंतर लिखिये। 


अथवा



विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम सूत्र एवं दो उपयोग लिखिए। 


प्र. 20. मीथेन की इलेक्ट्रान बिंदु संरचना लिखिये ।


अथवा


साबुन एवं अपमार्जक में अंतर लिखिये (कोई चार)


प्र. 21. मानव में उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।


अथवा


खुले एवं बंद रंध का नामांकित चित्र बनाइए।


प्र. 22. (अ) अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए। 

(ब) एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 सेमी है इसकी फोकस दूरी क्या होगी ?



अथवा


(अ) आवर्धन को परिभाषित कीजिए।


(ब) अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखिए।



Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)