11th chemistry trimasik exam 2021 Solution/ कक्षा 11वी रसायन विज्ञान पेपर त्रैमासिक पेपर सॉल्‍यूशन 2021

SL Study
0

11th chemistry trimasik exam 2021 Solution/ कक्षा 11वी रसायन विज्ञान पेपर त्रैमासिक पेपर सॉल्‍यूशन 2021

MP Board Class 11th Chemistry  त्रैमासिक पेपर 2021 Solution (PDF) रसायन शास्‍त्र त्रैमासिक पेपर 2021

MP Board class 11th chemistry

Quarterly Exam paper 2021: मध्‍यप्रदेश बोर्ड में कक्षा 11वीं के त्रैमासिक ( Quarterly Exam ) 24 सिंतबर से शूरू होने वाली है। तो इस समय सभी छात्र त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और कुछ छात्रों को इस समय एक डाउट आ रहा होगा कि क्‍वार्टरली एग्‍जाम पेपर की तैयार कैसे करे तो इस समस्‍या के हल के लिए आप इस पोस्‍ट पूरा जरूर से पड़े।

11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2021

अगर आप भी कक्षा 11वी के छात्र हो और त्रैमासिक पेपर की तैयारी कर रहे होतो आप सभी छात्रों के‍ लिए इस पोस्‍ट में बात करने वाले हैं कि आप अपनी तैयारी कैसे कर सकते हैं तो आपको अपनी त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले तो उन चैप्‍टर को याद कर लेना है जो आपके सिलेबस में दिए गए हैं और उसके बाद आपको महत्‍वपूण प्रश्‍न जो हम अपने यूट्यूब चैनल SL Teach पर डालते हैं उन सभी को याद कर लेना है। हम वही प्रश्‍न बताते हैं जो आपकी परीक्षा के  लिए महत्‍वपूर्ण होते हैं और उनके परीक्षा में आने की बहुत ज्‍यादा संभावना होती है।

त्रैमासिक परीक्षा के नंबर वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे या नहीं

जैसा की आप सभी छात्रों के मन में एक प्रश्न बार-बार आ रहा होगा कि जो आपकी तरह मासिक परीक्षा होने वाली है उसमें आपके नंबर वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे या फिर नहीं जुड़ेंगे तो चलिए आपके मन में जो भी प्रश्न उठ रहे हैं उन सभी का हल मैं आपको बताता हूं।


यदि पिछली साल की तरह इस बार भी कोरोनावायरस के कारण यदि आप की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाएंगी तो आप का रिजल्ट है आपकी त्रैमासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर तैयार किया जा सकता है। अतः आप त्रैमासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें जिससे आपके इन सभी परीक्षाओं में अच्छे से अच्छे नंबर आ सके और यदि इन सभी परीक्षाओं में आपके नंबर अच्छे आते हैं तो आप की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट भी बहुत ही शानदार होगा इसीलिए आप इन परीक्षाओं को सीरियसली ले और अच्छे से तैयारी करें।

Class 11th Chemistry Quarterly Exam Paper Solution Downlod

दोस्‍तों अगर आप कक्षा 11वीं की तैयारी कर रहे हैं तो आप के लिए सबसे अच्‍छा होगा कि आप सबसे अच्‍छा रास्‍ता होगा कि आप पिछले साल के पेपरों को देखें और उन्‍हें सॉल्‍व करेंदोस्‍तों आपको घबराने की जरूरत नहीं है बस आपको अपने पुराने पेपर को हल करके देख लेना है क्‍योंकि उन में भी बहुत महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न ही पूछे जाते हैं तो आप इस बात को ध्‍यान में जरूर रखें कि किसी भी पेपर के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न आपके उस कक्षा के पुराने पेपर्स में ही होते हैं तो आप इस बात को जरूर याद रखें।


कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिक पेपर संपूर्ण हल / Class 11th chemistry paper Trimasik  exam solution 2021

त्रैमासिक परीक्षा 2021-22
कक्षा - 11वीं 
विषय - रसायन शास्‍त्र 
समय - 2:30 घंटे                                                                                                       पूर्णांक - 80

निर्देश - 
अ) सभी प्रश्‍न हल करना अनिवार्य है। 
ब) 1 अंक के कुल प्रश्‍न - 5 ( प्रत्‍येेक पर 1 अंक ) 32 
स) 2 अंक के कुल प्रश्‍न - 10 ( प्रत्‍येेक पर 2 अंक ) 20 
द) 3 अंक के कुल प्रश्‍न - 04 ( प्रत्‍येेक पर 3 अंक ) 12
इ) 4 अंक के कुल प्रश्‍न - 04 ( प्रत्‍येक पर 04 अंक ) 16
फ) आवश्‍कयता के अनुसार स्‍वच्‍छ व नामांकित चित्र। 

सही विकल्‍प चुनकर लिखिए - 
1. परमाणु कक्षकों के भरने के क्रम बढ़ती ऊर्जा के अनुसार होता है। यह नियम कहलाता है? 
अ) हुंड का नियम 
ब) ऑफबाउ का नियम
स) अपवर्जन सिद्धांत 
द) डी-ब्रोग्‍ली का नियम 
उत्तर - ब) ऑफबाउ का नियम
2. समस्‍थानिकओं में संख्‍या समान होती है? 
अ) प्रोटोन 
ब) प्रोटोन और न्‍यूट्रॉन 
स) न्‍यूट्रॉन 
द) न्‍यूक्लिऑन
उत्तर - अ) प्रोटोन
3. न्‍यूट्रॉॉनकी खोज करने वाला वैज्ञानकि था? 
अ) रदरफोर्ड 
ब) जेम्‍स चैैडविक 
स) नील्‍स बोर 
द) डाल्‍टन
उत्तर - ब) जेम्‍स चैैडविक  
4. जल का मोलर द्रव्‍यमान है? 
अ) 14 
ब) 18 
स) 10 
द) 44
उत्तर - ब) 18 
5. शुुद्ध जल की मोलरता है? 
अ) 18 
ब) 50 
स) 55.6 
द) 100      
  उत्तर - स) 55.6 

प्रश्‍न 5 - अणु और परमाणु में अंतर लिखिए।
उत्‍तर - अणु और परमाणु में निम्‍न अंतर हैै-
 

अणु 

परमाणु

1. किसी योगिक की सूक्ष्म इकाई अणु होती है।

किसी तत्व की सूक्ष्म इकाई को परमाणु कहते हैं। जिसमें उस तत्व के सभी गुण पाए जाते हैं।

2. अणु स्वतंत्र अवस्था में रह सकते हैं।

परमाणु स्वतंत्र अवस्था में प्रायः नहीं रहता है।

3. अणु का निर्माण दो या दो से अधिक परमाणुओं के रासायनिक बंधन द्वारा होता है।

परमाणु प्रोटोन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉन से बने होते हैं

4. अणु का आकार रेखित, कोणाकार, रैक्टेंगुलर हो सकता है

परमाणु का आकार प्रायः गोला होता है

5. अणु रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेते हैं।

अधिकांश परमाणु काफी क्रियाशील होते हैं और रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं।


प्रश्‍न 06 - हुण्‍ड के अधिकतम बहुलता के नियम को उदाहरण सहित समझाइए? 
उत्तर - हुण्‍ड के अनुसार, किसी भी उपकक्ष के कक्षकों में इलेक्‍ट्रॉन जोड़े तब तक नहीं बनते हैं जब तक कि प्रत्‍येक कक्षक में एक इलेक्‍ट्रॉन नहीं हो जाता अर्थात उपकक्ष के कक्षकों में प्रथम बार एक एक इलेेेेक्‍ट्रॉनों भरते हैं। उसके पश्‍चात ही जोड़े़े बनना प्रारंभ करते हैं। सभी अकेले इलेक्‍ट्रॉनों का चक्रण एक ही दिशा में होता है। 
प्रश्‍न 07 - आफबाऊ का नियम लिखिए। 
उत्‍तर - आफबाऊ एक जर्मन शब्‍द है जिसका अर्थ है बनाना या रचना करना इस नियम के अनुसार किसी बहू इलेक्‍ट्रॉन वाले परमाणु के इलेक्‍ट्राॅॅन बढ़ती हुई ऊर्जा अथवा घटते हुए स्‍थायित्‍व के क्रम में ऑर्बिटलों में भरते हैं। अर्थात इलेक्‍ट्रॉन पहले सबसे कम ऊर्जा वाले ऑर्बिटल में जातेह हैं और फिर उपयुक्‍त उच्‍च ऊर्जा स्‍तर के ऑर्बिटल में चले जाते हैं। 
   
प्रश्‍न 08 - द्रवयमान संरक्षण का नियम क्‍या है? इस नियम की आधुनिक स्थिति क्‍या है?
उत्‍तर  - इस सिद्धांत के अनुसार यदि किसी भी बंद व्‍यवस्‍था में द्रव्‍यमान सद ही संरक्षित रहता है। वह ना तो बढ़ता है और ना ही घटता है। द्रव्‍यमान का ना ही सृजन हो सकता है तथा ना इसे नष्‍ट किया जा सकता है। परंतु वह आपस में पुनर्व्‍यवस्थित अवश्‍य हो सकता है। किसी भी रासायनिक प्रतिक्रिया में सारे अणु तथा परमाणुओं का वज़न प्रतिक्रिया के पूर्व तथा पश्‍चात समान ही रहता है। परमाणु केवल पुनर्व्‍यवस्थित होते हैं और ना ही अपने आप पैदा होते हैं।  

प्रश्‍न 09 - जल के किसी नमूूूने के BOD मापन की क्‍या उपयोगतिा है? 

प्रश्‍न 10 - सामान्‍य ताप पर जल द्रव होता है, जबकि हाइड्रोजन सल्‍फाइड गैस है क्‍यों? 

प्रश्‍न 11 - निम्‍नलिखित की ऑक्‍सीकरण संख्‍या ज्ञात कीजिए। 
K2Cr2Oमें Cr की –

KMnOमें Mn की

Na2S4O6  में S की -

प्रश्‍न 12  - कठोर जल साबुन के साथ शीघ्रता से झाग क्‍यों नहीं देता? 

प्रश्‍न 13 - आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर तत्‍वों के निम्‍न गुणों में होने वाले परिवर्तन को समझाइए?

1. परमाणु त्रिज्‍या 

2. त्रण विद्युत 

3. आयनन ऊर्जा 

4. धात्विक लक्षण  

5. संयोजकता 

प्रश्‍न 14 - अम्‍ल वर्षा क्‍या होती है? पर्यावरण पर इससे होने वाले दुुुुुुष्प्रभावों का विस्‍तार से वर्णन कीजिए। 


Download 11th Quarterly Exam All Paper Solution

कक्षा 11वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं अंग्रेज़ी त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं संस्‍कृत त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं गणित त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं जीव विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिकपेपर 2021

कक्षा 11वीं भूगोल त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं राजनीति शास्‍त्र त्रैमासिक पेपर 2021

कक्षा 11वीं लेखाशास्‍त्र त्रैमासिक पेपर2021

कक्षा 11वीं होम साइंस त्रैमासिक पेपर2021

कक्षा 11वीं समाज शास्‍त्र त्रैमासिकपेपर 2021

कक्षा 11वीं अर्थशास्‍त्र त्रैमासिक पेपर2021

कक्षा 11वीं इतिहास त्रैमासिक पेपर 2021

 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)