Class 12th हिंदी प्रश्न बैंक full solution

SL Study
0

 MP class 12th hindi prashn bank solution pdf download 2021

prashn bank 2021, prashn bank 2021 class 12,question bank class 12 mp board 2021 pdf,class 12th hindi prashna bank solutions hindi prashna bank solutions,mpbse question bank 12th 2020-21,vimarsh portal prashn bank,विमर्श पोर्टल 2021 12th, vimarsh portal question bank,

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कक्षा बारहवीं हिंदी के प्रश्न बैंक का पूरा का पूरा हल।

यह प्रश्न बैंक आपकी वार्षिक परीक्षा के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि बोर्ड द्वारा यह बताया गया है कि आपका क्वेश्चन पेपर इन प्रश्न बैंक से ही बनना है। जो बच्चे परीक्षा में अच्छे नंबर पाना चाहते हैं वह एंड प्रश्न बैंक को जरूर पढ़ें।


 पद्य खण्ड


सही विकल्प चुनिए -

1. संसार में विघ्नहर्ता देवता माने जाते हैं -

अ) हनुमान 

ब) गणेश 

स) सरस्वती 

द) शंकर

उत्तर -  गणेश ।


2. पूरण-पुराण और पुरुष-पुराण है -

अ) राम 

ब) सरस्वती 

स) गणेश 

द) शनि

उत्तर -  राम ।


3. 'मैया का वहीं बढ़ेगी चोटी' वाक्य कहा है -

अ) राम ने 

ब) बलदाऊ ने 

स) शिव ने 

द) कृष्ण ने

उत्तर - कृष्ण ने ।


4. विश्वास में विश करने का काम किया था - 

अ) सुजान

ब) घनानंद 

स) रत्नाकर

द) गुमान

उत्तर - सुजान ।


5. कृष्ण की पत्री आने की खबर सुनकर कृष्ण के घर आने लगीं - 

अ) राधा 

ब) गोपियां 

स) पनहारिन

द) मथुरा की स्त्रियां

उत्तर -  गोपियां ।


6. "नाव में जल भरने पर और घर में दाम बढ़ने पर दोनों हाथों से उलझना चाहिए" यह कथन है -

अ) तुलसीदास का 

ब) रहीम का 

स) कबीर का 

द) बिहारी का

उत्तर - कबीर का ।


7. 'यह शरीर का चे गाने के समान है कभी भी टूट सकता है' यह कहा है -

अ) कबीर ने 

ब) बिहारी ने

स) घनानंद ने

द)  दादू ने

उत्तर - कबीर ने ।


8. इंद्रधनुष आकाश में दिखाई देता है -

अ) बसंत में 

ब) शरद में 

स) हेमंत में 

द) वर्षा ऋतु में

उत्तर - वर्षा ऋतु में ।


9. अजामिल जैसे पापी का जिक्र आया है -

अ) मेहता में

ब) उद्धव प्रसंग में

स) केवट प्रसंग में 

द) वर्षा ऋतु में

उत्तर - केवट प्रसंग में ।


10. विघ्न बाधाएं सहमकर मार्ग छोड़ देंगी -

अ) नवयुवक का 

ब) दुष्ट का 

स) वृद्ध का 

द) शिशु का

उत्तर - नवयुवक का ।


11. सूरदास के साहित्य की भाषा है -

अ) अवधी 

ब) ब्रज भाषा 

स) खड़ी बोली 

द) उर्दू

उत्तर - ब्रजभाषा ।


12. मैथिलीशरण गुप्त ने काव्य रचना की -

अ) अवधी 

ब) ब्रज में

स) खड़ी बोली 

द) मालवी में

उत्तर - खड़ी बोली ।


13. कबीर की भाषा को कहा जाता है - 

अ) ब्रजभाषा 

ब) बुंदेलखंडी भाषा

स) सधुक्कड़ी भाषा

द) परिष्कृत भाषा

उत्तर -  सधुक्कड़ी भाषा ।


14. सांझ सकारे भारत माता की आरती कौन करता है-

अ) ग्रह-नक्षत्र 

ब) पेड़-पौधे

स) चंदा-सूरज 

द) पशु-पक्षी

उत्तर - चंदा-सूरज ।


15. सामाजिक यथार्थ का चित्रण मिलता है - 

अ) छायावाद में 

ब) प्रगतिवाद में 

स) प्रयोगवाद में 

द) रहस्यवाद में

उत्तर -  प्रगतिवाद में ।


रिक्त स्थान भरिए -

1. बिहारी की प्रसिद्ध रचना ------------- है। (कवितावली/सतसई)


उत्तर - सतसई


2. तुलसीदास द्वारा रचित कवितावली ------------- परंपरा की आकृष्ट रचना है। (मुक्तककाव्य/प्रबंधकाव्य)


उत्तर - मुक्तक काव्य


3. रामचंद्रिका के रचयिता ------------- हैं।( केशवदास/ तुलसीदास)


उत्तर - केशवदास


4. ------------वात्सल्य के कुशल चितेरे हैं।

(सूरदास/कबीरदास)


उत्तर -  सूरदास


5. मथुरा से योग सिखाने ------------- गए थे।

(अक्रूर/ उद्धव)


उत्तर - उद्धव


6. ------------- को सबसे पहले पूजा जाता है।

( गणेश जी/शंकर जी)


उत्तर -  गणेश जी


7. बलदाऊ ------------- को चिढ़ा-चिढ़ाकर परेशान करते थे।( सुदामा/श्री कृष्ण)


उत्तर - श्री कृष्ण


8. कबीर ने ------------- की संगति करने को कहा है।

(साधु/सिपाही)


उत्तर - साधु


सत्य/असत्य लिखिए -

1.श्री राम पूर्णब्रह्म पुरुषोत्तम है।


उत्तर - सत्य ।


2. सूरदास वात्सल्य का कोना कोना झांक आए हैं।


उत्तर - सत्य ।


3. प्रेम का मार्ग अत्यंत सीधा और सरल है।


उत्तर - सत्य ।


4. गोपियों के मन में बलदाऊ बसे थे।


उत्तर - असत्य ।


5. घर में दाम बढ़े तो सुरक्षित रखना चाहिए।


उत्तर - असत्य ।


6. केवट ने नाव पर बैठाने से ही मना करके राम का अपमान कर दिया।


उत्तर - असत्य ।


7. फूल और मालिन दोनों ही संसार में मधु वर्षा करते रहते हैं।


उत्तर - सत्य ।


8. सूरदास का उद्धव प्रसंग शांतिपूर्ण रचना है।


उत्तर - असत्य ।


9. कबीर प्रेमश्रेयी शाखा के कवि हैं।


उत्तर - असत्य ।


10. केशवदास भक्तिकाल के प्रमुख कवि हैं।


उत्तर - असत्य ।


11. घनानंद जी रीतिसिद्ध कवि हैं।


उत्तर - असत्य ।


12. केशवदास रीतिमुक्त कवि हैं।


उत्तर - असत्य ।


सही जोड़ी बनाइए -

1. सभी विपत्तियों को हारते हैं = गणेश जी


2. कृष्ण को कितनी ही बार खिझाया है = बलदाऊ ने


3. घनानंद की प्रेमिका = सुजान


4. रत्नाकर की भक्ति = केशवदास


5. हमें अशिक्षित या असंभव बताने वाले लोग हैं = पश्चिमी देश


6. 'बड़ सिपाही' कविता के रचयिता हैं = विष्णुकांत शास्त्री


7. झुखाने की सामर्थ्य है = वीरों में


8. मंगल वर्षा = भवानी प्रसाद


9. कठिन काव्य का प्रेत = केशवदास


10. भवानी प्रसाद मिश्र = सतपुड़ा के घने जंगल


11. तुलसीदास = संत कवि


12. वात्सल्य के चितेरे = सूरदास


13. काव्य में सर्वाधिक छंदों का प्रयोग = सगुण


14. रीतिमुक्त काव्यधारा के कवि हैं = घनानंद


15. बौद्धिकता की प्रधानता = प्रयोगवादी काव्य


16. हिंदी साहित्य का प्रवेश द्वार = भारतेंदु युग


एकशब्द/वाक्य में उत्तर -

1. इस देह पर गर्व क्यों नहीं करना चाहिए ?


उत्तर -  इस देह पर गर्व नहीं करना चाहिए क्योंकि यह नाशवान हैं।


2. गजमुख का मुख कौन देखता है ?


उत्तर -  गजमुख का मुख दसमुख (रावण) देखता है।


3. सूरदास के इष्ट देव कौन हैं ?


उत्तर -  श्रीकृष्ण ।


4. घनानंद के अनुसार स्नेह का मार्ग कैसा है ?


उत्तर - घनानंद के अनुसार स्नेह का मार्ग बहुत सरल है।


5. आदर देखकर कौए को कब बुलाते हैं ?


उत्तर - श्राद्ध के समय पर ।


6. विश्व किस के सामने झुकता है ?


उत्तर -  वीरों की शक्ति के सामने ।


7. 'भारत माता की जय बोल दो' कविता में किसका वर्णन किया गया है ?


उत्तर -  भारत की सांस्कृतिक  चेतना तथा प्रकृतिक  सुषमा का वर्णन किया गया है ।


8. विश्वास में विष घोलने का काम किसने किया ?


उत्तर -  विश्वास में विष घोलने का काम 'सुजान' ने किया था ।


9.  बिहारी किस काल के कवि थे ?


उत्तर -  बिहारी रीतिकाल के कवि हैं ।


10.मैथिलीशरण गुप्त ने किस भाषा में काव्य रचना की?


उत्तर -  मैथिलीशरण गुप्त ने अपने काव्य की रचना खड़ी बोली में की है।


11.  किस कवि की उलटबांसियां (विपर्यय) प्रसिद्ध है ?


उत्तर -  कबीर दास की ।


12.  गद्य और पद्य का मिश्रित स्वरूप किस काव्य में मिलता है ?


उत्तर -  चंपू काव्य में ।


( 02 अंकीय प्रश्न )


1. रामचंद्रिका के रचयिता कौन हैं ?


उत्तर - रामचंद्रिका के रचयिता केशवदास हैं।


2. गजमुख का मुख कौन देखता है ?


उत्तर - गजमुख का मुख  दसमुख अर्थात रावण देखता है।


3. मां सरस्वती की वंदना कौन-कौन करता है ?


उत्तर - मां सरस्वती की वंदना समस्त देवगण, ऋषिगण, महान तपस्वी, भूत, भविष्य और वर्तमान को जानने वाले, उनके पति ब्रह्मा जी, शंकर जी और कार्तिकेय करते हैं।


4. सूरदास जी किस भाषा के कवि हैं ?


उत्तर - सूरदास जी ब्रज भाषा के कवि हैं।


5. 'मोसो कहत मोल को लीनो' यह कथन किसका है ?


उत्तर - 'मोसो कहत मोल को लीनो' यह कथन श्री कृष्ण का है जो बलदाऊ की शिकायत करते हुए माता यशोदा से कहते हैं कि बलदाऊ उन्हें मोल का खरीदा हुआ बताते हैं।


6. विश्वास में विष घोलने का काम किसने किया है ?


उत्तर - विश्वास में विष घोलने का काम 'सुजान' ने किया है। पहले तो उसने दर्शन देने की आशा दिला कर विश्वास दिया और फिर मना करके उस विश्वास को तोड़ दिया।


7. मथुरा से योग सिखाने कौन गए थे ?


उत्तर - मथुरा से गोपियों को योग सिखाने श्री कृष्ण जी के मित्र उद्धव जी ब्रज क्षेत्र में गए थे।


8. नंद के आंगन में गोपियां क्यों एकत्रित हुई ?


उत्तर - गोपियों ने यह सुना की मात्रा से कोई श्री कृष्ण का संदेश लेकर आया है, तो प्रेम में मदमाती सभी गोपियां यह जानने के लिए नंद के आंगन में एकत्रित हुईं कि उनके लिए क्या लिखा है।


9. कुटीर कौन सी नदी के किनारे बनाने की बात कही है ? 


उत्तर - कुटीर यमुना नदी के किनारे बनाने की बात कही गई है। यह बात श्री कृष्ण जी के मित्र उद्धव जी द्वारा कही गई है।


10. कबीर ने किस की संगति करने को कहा है ?


उत्तर - कबीर ने साधु लोगों की संगति करने को कहा है। संत पुरुषों की संगति करने से सन्मार्ग पर चलने लगते हैं जिससे लोक - परलोक सुधरते हैं।


11. नाव में पानी भर जाने पर सयानों का  कर्तव्य है ?


उत्तर - नाम में पानी भर जाने पर सयानों का कर्तव्य यह है कि वह उस पानी को बाहर निकालने और अपनी नाव को डूबने से बचाएं।


12. कबीर के अनुसार शरीर रूपी घड़े की क्या विशेषताएं  ? 


उत्तर - कबीर के अनुसार मानव शरीर मिट्टी के घड़े के समान है, जो पानी की बूंद पड़ने पर टूट जाएगा और हमारे हाथ में कुछ भी नहीं बचेगा।


13. बुरे आदमी द्वारा बुराई त्याग देने पर खरे आदमी पर क्या प्रभाव पड़ता है ? 


उत्तर - बुरे आदमी द्वारा बुराई त्याग देने पर भी खारे व्यक्तियों को उस पार उत्पाद करने की शंका बनी रहती है।


14. बिजली की चमक देखकर कभी सखी को क्या सलाह देता है ?


उत्तर - कवि भवानी प्रसाद मिश्रा कहते हैं कि बिजली की चमक देखकर एक सखि दूसरी सखि से कहती है कि हे सखी ! भाग बिजली चमक रही है अर्थात वर्षा होने वाली है। बसंत के आने से पृथ्वी में प्यार के अंकुर फूटने लगे हैं। पंछी भी प्रसन्नता के साथ उड़ने लगे हैं दादुर भी वर्षा आने के कारण उछलने - कूदने लगी है।


15. अरि सुहागिन संबोधन किसके लिए आया है ?


उत्तर - 'अरि सुहागिन' संबोधन वैसे तो विवाहित स्त्री के लिए किया गया है, लेकिन प्रकृति की ओर भी संकेत है।


16. सहज रंगीली नायिका किस के रंग में रंगी है ?


उत्तर - सहज रंगीली नायिका इंद्रधनुष के रंगों में रंगी हुई है।


17. "नींव के पत्थर" से कवि का क्या आशय है ?


उत्तर - "नींव के पत्थर" से कवि का आशय उन वीर पुरुषों से है। जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया।


18. किस धरोहर को हाथ से ना जाने देने की बात कही है?


उत्तर - देश की स्वाधीनता/स्वतंत्रता रूपी धरोहर को हाथ से ना जाने देने की बात कही गई है।


19.'देश की समृद्धि में प्रबल आशा' से क्या तात्पर्य है?


उत्तर - 'देश की समृद्धि में प्रबल आशा' से तात्पर्य है भारत की उत्तरोत्तर बढ़ती हुई प्रगति की अभिलाषा जो इस देश के नौजवान से अपेक्षित है।


20. केवट के अनुसार पगधूरि का क्या महत्व है ?


उत्तर - केवट के अनुसार श्री राम की पगधूरि का प्रभाव यह है कि उसके स्पर्श से पत्थर भी स्त्री बन जाती है।


21. केवट की जीविका का एकमात्र आधार क्या था ?


उत्तर - केवट की जीविका का एकमात्र आधार उसकी नाव थी। उसी नाव में बैठा कर वह सांवरिया को गंगा  नदी पार कराता है।


22. सभी देश हमारे यहां किस प्रयोजन से आते रहे हैं?


उत्तर - सभी देश हमारे यहां शिक्षा प्राप्ति के प्रयोजन से आते रहे हैं।


23.कवि  के अनुसार हमें अशिक्षित और असभ्य  बताने वाले लोग कौन है ?


उत्तर - कबीर के अनुसार हमें हमें अशिक्षित और आशा भव्य बताने वाले लोग वे हैं जो, हम लोगों की सभ्यता से अनजान हैं या वे पक्षपात की भावना से ग्रस्त हैं।


24. जगती के मधुबन में पुराने साथी कौन है ? 


उत्तर - जगती के मधुबन में पुराने साथी जीवन और पुष्प हैं।


25. 'फूल और मालिन दोनों' कब मुरझा जाएंगे ?


उत्तर - संसार में समय के साथ साथ सभी वस्तुएं नष्ट होती हैं। फूल और माल इन दोनों संसार में मधुवर्षण करके कल (भविष्य) में मुरझा जाएंगे।


26. झुलसती धरा के लिए किस दान की आवश्यकता है? 


उत्तर - झुलसती धरा के लिए कवि ने सावन दान की आवश्यकता बताई है।

(4 अंक के प्रश्न )



1. छायावाद की चार विशेषताएं लिखिए ।

उत्तर - छायावाद की विशेषताएं निम्न है -

1. छायावादी काव्य में रहस्य चिंतन की प्रधानता है। 

2. इसमें संवेदनशीलता का आधिक्य उत्कृष्ट प्रेम की अनुभूति है।

3. प्रकृति में मानवीकरण का आरोप ।

4. भाषा संस्कृति के तत्सम शब्दों से युक्त खड़ी बोली है जिसमें माधुर्य और कोमलता का प्राचुर्य है।

5. छायावाद में अध्यात्मिकता भाव विकसित हुआ है ।


2. प्रगतिवाद की चार विशेषताएं ।

उत्तर -1. प्राचीन परंपराओं और रूढ़ियों का विरोध।

2. शोषित वर्ग का चित्रण।

3. शोषक वर्ग के प्रति घृणा एवं रोष।

4. सहज और सरल अभिव्यक्ति।


3. प्रयोगवाद की दो विशेषताएं लिखते हुए दो प्रमुख कवि एवं उनकी एक-एक रचनाएं लिखिए।


उत्तर - 1.प्रयोगवादी काव्य में भाषा और शिल्प का नया प्रयोग हुआ है। हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, उर्दू, बंगला तथा अन्य आंचलिक शब्दों का प्रयोग हुआ है।

2. प्रयोगवादी कविताओं में घोर वैयक्तिकता का आरोप है।



कवि

रचनाएं

1. नरेश मेहता

संशय की रात

2. मुक्तिबोध

चांद का मुंह टेढ़ा है।


4. नई कविता की कोई दो प्रमुख विशेषताएं लिखते हुए दो प्रमुख कवियों के नाम व उनकी रचनाएं लिखिए।


उत्तर - नई कविता की विशेषताएं निम्न है -


1. नई कविता में छणवाद का विशेष महत्व है।

2. आधुनिकता नई कविता के केंद्र में प्रतिष्ठित है।



कवि

रचनाएं

1. धर्मवीर भारती

अंधा युग

2. दुष्यंत कुमार

एक कंठ विषपायी


5. रहस्यवाद की चार विशेषताएं लिखिए।


उत्तर - रहस्यवाद की विशेषताएं निम्न है -

1. अद्वैतवाद की मान्यता।

2. वासना रहे थे प्रेम की अभिव्यक्ति।

3. प्रकृति के कोमलतम स्वरूप का चित्रण।

4. प्रतीकात्मक का काव्य शैली का प्रयोग।


6. भारतेंदु युगीन काव्य की चार विशेषताएं लिखिए। 


उत्तर - भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएं निम्न है -


1. राष्ट्रीयता की भावना -

                               भारतेंदु युग के कवियों ने देश प्रेम की रचनाओं के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रीय भावना का बीजारोपण किया है।


2. सामाजिक चेतना का विकास -

                                          भारतेंदु युगीन काव्य सामाजिक चेतना का काव्य है। इस युग के कवियों ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों एवं सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने हेतु कविताएं लिखी।


3. हास्य व्यंग्य - 

                    हास्य व्यंग्य शैली को माध्यम बनाकर पश्चिमी सभ्यता, विदेशी शासन तथा सामाजिक अंधविश्वासों पर करारे व्यंग प्रहार किए गए।


4. अंग्रेजी शिक्षा का विरोध - 

                                    भारतेंदु युगीन कवियों ने अंग्रेजी भाषा तथा अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रति अपना विरोध कविताओं में प्रकट किया है।



Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)