Class 12th physics important question for board exam 2021
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज की इस नई पोस्ट में आज की पोस्ट में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए भौतिक शास्त्र के बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्वेश्चन लेकर आया हूं जो आप बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा की कक्षा 12वीं में हर छात्र चाहता है कि उसकी अच्छी पर्सेंट बने और हर छात्र का सपना होता है कि वह 80 परसेंट या उससे अधिक परसेंट बनाकर लैपटॉप योजना का लाभ उठाएं इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता है लेकिन जैसा कि आपको पता है कि जब तक मेहनत किसी सही डायरेक्शन में ना हो और सही तरीके से ना की जाए तो छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं हो पाता है इसी समस्या को देखते हुए एक सही डायरेक्शन में हर छात्र को पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि जब तक वह एक सही डायरेक्शन में बड़ा ही नहीं करेगा उसके सभी सपने पूरे नहीं हो सकेंगे।
इन्हीं कारणों को देखते हुए मैं आज की पोस्ट में आपको बताऊंगा ।
class 12th physics most important question for board exam 2021
इन प्रश्नों में केवल वही प्रश्न जोड़े गए हैं जो बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्षों से पूछे जा रहे हैं और जिनकी इस बार परीक्षा में आने की संभावना बहुत ही ज्यादा है। तो आप इन क्वेश्चन को जरूर याद कर ले और साथ-साथ याद करने के बाद एक दो बार लिखकर भी देख ले जिससे कि आपको यह पूरी तरह से याद हो जाए और आप इन्हें भूले नहीं।
भौतिकी के महत्वपूर्ण प्रश्न बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए
प्रश्न 1 :- वैद्युत द्विध्रुव किसे कहते हैं? किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
अथवा
किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 2 :- वैद्युत द्विध्रुव किसे कहते हैं? किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
अथवा
किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 3 :- सिद्ध कीजिए कि किसी वैद्युत द्विध्रुव का द्विध्रुव आघूर्ण उसे प्रत्यानयन बल युग्म के आघूर्ण के बराबर होता है जबकि विद्युत द्विध्रुव को एकांक तीव्रता के एक समान विद्युत क्षेत्र के लंबवत रखा जाता है।
अथवा
किसी एक समान विद्युत क्षेत्र में रखे वैद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल युग्म का आघूर्ण का व्यंजक स्थापित कीजिए।
प्रश्न 4 :- किसी विद्युत क्षेत्र में स्थित किसी बंद पृष्ठ के लिए गौस का नियम लिखिए तथा इसे सिद्ध कीजिए।
अथवा
सिद्ध कीजिए कि किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला संपूर्ण वैद्युत फ्लक्स उस बंद पृष्ठ के अंदर उपस्थित कुल आवेश का 1/ε₀ गुना होता है जहां ε₀ निर्वात की विद्युतशीलता है।
प्रश्न 5 :- सिद्ध कीजिए कि वैद्युत द्विध्रुव की अनुप्रस्थ (निरक्षीय) स्थिति में किसी बिंदु पर विभव का मान शून्य होता है।
प्रश्न 6 :- एक बिंदु आवेश के कारण किसी बिंदु पर विभव के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 7 :- एक वैद्युत द्विध्रुव के कारण अनुदैर्ध्य (अक्षीय) स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत विभव का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 8 :- माध्यम युक्त समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता हेतु व्यंजक स्थापित कीजिए।
अथवा
समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक ज्ञात कीजिए यदि दोनों प्लेटों के मध्य परावैद्युत माध्यम रख दिया जावे तो विद्युत धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
प्रश्न 9 :- श्रेणीक्रम में जुड़े तीन संधारित्रों की तुल्य धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।
अथवा
तीन संधारित्र जिन की धारिता क्रमशः C1 ,C2 और C3 श्रेणीक्रम में संयोजित किए गए हैं तुल्य धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 10 :- तीन संधारित्र जिन की धारिताऐं क्रमशः C1 ,C2 और C3 श्रेणीक्रम में संयोजित किए गए हैं तुल्य धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।
अथवा
समांतर क्रम में जुड़े तीन संधारित्रों की तुल्य धारिता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 11 :- अनुगमन वेग किसे कहते हैं ? अनुगमन वेग और विद्युत धारा में संबंध स्थापित कीजिए।
अथवा
विद्युत वाहक बल और विभवांतर में अंतर लिखिए।
प्रश्न 12 :- सेल के आंतरिक प्रतिरोध की परिभाषा देते हुए बताइए कि यह किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
प्रश्न 13 :- सेल का आंतरिक प्रतिरोध को परिभाषित करते हुए इसके लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए
अथवा
किसी सेल के विद्युत वाहक बल, विभवांतर और आंतरिक प्रतिरोध में संबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 14 :- धारा विद्युत के अंतर्गत के किरचॉफ नियमों को रेखा चित्र सहित समझाइए।
प्रश्न 15:- किरचॉफ के नियमों के आधार पर व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत समझाइए।
अथवा
व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धांत को लिखिए और सेतु के संतुलन के लिए आवश्यक प्रतिबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 16 :- प्रतिरोध और विशिष्ट प्रतिरोध (प्रतिरोधकता) में अंतर लिखिए।
प्रश्न 17 :- विभवमापी और वोल्टमीटर में अंतर लिखिए।
प्रश्न 18 :- बायो सवर्त का नियम लिखिए।इसके माध्यम से एकांक विद्युत धारा को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 19 :- विद्युत बल और चुंबकीय बल में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 20 :- अमीटर और वोल्टमीटर में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 21 :- चल कुंडली धारामापी कार्य का चित्र बनाकर उसकी रचना लिखिए।
प्रश्न 22 :- चुंबकीय फ्लक्स किसे कहते हैं ? इसका मात्रक बताइए तथा फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम लिखिए।
प्रश्न 23 :- लेंज का नियम लिखिए एवं समझाइए कि कैसे लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुकूल है।
प्रश्न 24 :- स्वप्रेरकत्व से आप क्या समझते हैं ? इसका मात्रक लिखते हुए बताइए कि किसी कुंडली का स्वप्रेरकत्व किन बातों पर निर्भर करता है।
प्रश्न 25 :- अन्योन्य प्रेरकत्व से आप क्या समझते हैं ? इसका मात्रक लिखते हुए बताइए कि किसी कुंडली का स्वप्रेरकत्व किन बातों पर निर्भर करता है।
प्रश्न 26 :- स्व प्रेरकत्व किसे कहते हैं ? स्वप्रेरण गुणांक का मात्रक लिखिए। किसी धारावाही कुंडली में संचित ऊर्जा का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 27 :- किसी लंबी परिनालिका के स्वप्रेरकत्व हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिए एवं बताइए कि यह किन-किन कारकों पर निर्भर करता है।
प्रश्न 28 :- उच्चायी तथा अपचायीट्रांसफार्मर में अंतर लिखिए।
प्रश्न 29 :- एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में केवल एक संधारित्र लगा है।परिपथ आरेख बनाइए एवं धारा, कालांतर एवं धारीतीय प्रतिघात ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 30 :- ट्रांसफार्मर का वर्णन निम्न बिंदुओं के आधार पर कीजिए :-
सिद्धांत
ट्रांसफार्मर के प्रकार एवं नामांकित चित्र
ट्रांसफार्मर में ऊर्जा क्षय ।
प्रश्न 31 :- जनित्र किसे कहते हैं ? प्रत्यावर्ती धारा जनित्र का चित्र बनाकर कार्य विधि का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 32 :- X- किरणें किसे कहते हैं? इसके दो उपयोग लिखिए
प्रश्न 33 :- विस्थापन धारा क्या है ? समझाइए एवं इसका महत्व लिखिए।
प्रश्न 34 :- व्यतिकरण और विवर्तन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 35 :- हाइगेंस का द्वितीयक तरंगीकाओं का सिद्धांत समझाइए।
प्रश्न 36 :- ताप आयनिक उत्सर्जन से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 37 :- निरोधी विवभ (सस्तब्ध) विवभ क्या है?
प्रश्न 38 :- परमाणु के नाभिकीय मॉडल की खोज किसने की?उनके द्वारा किए गए प्रयोग का नाम लिखिए।
प्रश्न 39 :- बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत लिखिए।
प्रश्न 40 :- N- प्रकार के अर्धचालक को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 41 :- P-प्रकार के अर्धचालक को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 42:- NAND गेट से AND गेट कैसे प्राप्त करते है।
प्रश्न 43:- NAND गेट से OR गेट कैसे प्राप्त करते है।
प्रश्न 44 :- दिष्टकारी किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं ? P-N संधि डायोड का अर्ध तरंग दिष्टकारी के रूप में वर्णन करो।
प्रश्न 45 :- दिष्टकरण क्या है? विद्युत परिपथ खींचकर P-N संधि डायोड की पूर्ण तरंग दिष्टकारी की क्रिया समझाइए।
प्रश्न 46:- P-N संधि डायोड की कार्यविधि अग्र अभिनति एवं अभिनति में विद्युत आरेख द्वारा समझाइए।
प्रश्न 47 :- लोहे के गेट किसे कहते हैं? AND,OR,NOT एवं NAND गेट के संकेत एवं सत्यता सारणी बनाइए।
प्रश्न 48 :-NAND गेट किसे कहते हैं ?इसका संकेत बनाइए। सत्यमान सारणी लिखिए तथा निर्गत मांगो तरंग रूप में प्रदर्शित कीजिए।
प्रश्न 49:- N- प्रकार तथा P-प्रकार के अर्धचालक में अंतर स्पष्ट कीजिए।
